Expeditionaries एक प्रथम व्यक्ति RPG है, जिसके विभिन्न स्तर प्रक्रियात्मक विधि से तैयार किये जाते हैं और जिसमें आप दुर्गम इलाकों में संचालित अन्वेषण अभिचानों के दौरान योद्धाओं के एक समूह का नेतृत्व करते हैं। आपको अपने अभियानों को पूरा करने के क्रम में नयी सामग्रियाँ तैयार करनी होती हैं, दुश्मनों को हराना होता है और अपने शिविर में ले जाने के लिए नये खज़ाने ढ़ूँढ़ने होते हैं।
जहाँ तक सौंदर्य बोध का प्रश्न है यह गेम PC के लिए बने पारंपरिक गेम जैसे कि Might and Magic एवं शुरुआती गेम जैसे कि The Elder Scrolls से प्रेरित प्रतीत होता है। हालाँकि इसमें नियंत्रक वास्तविक समय में काम करते हैं, यदि आप अपने चरित्र को आगे नहीं बढ़ाते तो आपके दुश्मन भी आगे नहीं बढ़ते और इससे आपको अपनी रणनीति बनाने में काफी मदद मिलती है। लड़ाइयों एवं अभियानों के अलावा इस गेम में आपको अपने अभियान के क्रम में मिलनेवाले संसाधनों का प्रबंधन भी करना होता है और उनकी मदद से ऐसे नये टूल तैयार करने होते हैं जिनकी मदद से आप सबसे जटिल चुनौतियों पर भी विजय पा सकते हैं।
इस गेम में मैप - यानी ओपन फ़ील्ड मैप एवं भूमिगत कोठरियों के मैप - बेतरतीब ढंग से तैयार किये जाते हैं। वैसे यह बताना उपयुक्त होगा कि वे शेष दुनिया से पूरी तरह से अंतर्युक्त नहीं होते हैं: जब भी आप किसी मिशन को स्वीकार कर लेते हैं आप उन तक पहुँच जाते हैं और स्वतंत्र रूप से अपने रास्ते पर आगे बढ़ते जाते हैं। वैसे अनिश्चितता का बोध हमेशा बना रहता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.3 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Expeditionaries के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी